अजय कुमार लल्लू Archives - Ad Event Media

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने सहायक अध्यापक भर्ती में
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने सहायक अध्यापक भर्ती में पिछड़े वर्ग के साथ हुए अन्याय के विरुद्ध न्याय की मांग पर समर्थन देने के लिये आंदोलनकारियो के मध्य ईको गार्डेन पहुचे। आंदोलनकारियों के साथ हुए अन्याय पर विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि सहायक अध्यापक भर्ती में पिछड़ा वर्ग का अधिकार हड़पने की साजिशकर्ता योगी सरकार है। इस अन्याय व अधिकार हड़पने वाली योगी सरकार विरुद्ध पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के न्यायपूर्ण आंदोलन साथ कांग्रेस खड़ी है। उन्होने कहा कि अन्यायपूर्ण मानसिकता के साथ काम कर रही योगी सरकार ने सहायक शिक्षक भर्ती में अपारदर्शितापूर्ण कृत्य कर पिछड़े वर्ग के संवैधानिक अधिकार को हड़पने में कोई हिचक नही दिखायी इस सरकार के लिये नियम कायदे संविधान का कोई महत्व नही रह गया, यह क्रूरता दमन और झूठे आंकड़े के बल पर सरकार संचालित करते हुए सरकारी धन का दुरुपयोग अपनी झूठी छवि को चमकाने का असफल प्रयास पीआर के बल मात्र पर कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब पिछड़ा वर्ग आयोग ने पिछड़े वर्ग के कोटे को हड़पने की साजिश की पुष्टि कर सरकार को अपनी रिपोर्ट दे दी, उसके बाद भी यह सरकार अपने कृत्यों को छुपाने के लिये झूठ पर पर्दा डालने के लिये रिपोर्ट को ही असत्य बताकर सबको गुमराह करने का प्रयास कर रही है। सरकार के इस अन्याय के विरुद्ध कांग्रेस सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों के न्याय के लिये किये जा रहे संघर्ष में काँग्रेस साथ खड़ी है उन्हें समर्थन करती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह पिछड़ावर्ग व दलित वर्ग के साथ अपने शासनकाल में निरन्तर अन्याय कर उन्हें प्रताड़ित कर उनकी आवाज को दबाने के लिये उनके अधिकारों को हड़प रही है, यह सरकार प्रदेश के युवाओं बेरोजगारों के साथ दमनचक्र चलाकर उन्हें शोषित, वंचित बनाये रखने का गैर संवैधानिक कृत्य कर रही है जिसे कांग्रेस बर्दास्त नही करेगी और योगी सरकार के हर अन्याय के विरुद्ध पीड़ितों के साथ न्याय के संघर्ष में साथ खड़ी है उंन्होने योगी सरकार से कहा कि वह पिछडो के साथ न्याय करे ।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने अंत में कहा कि यह सरकार आकंठ घोटालों में डूबी हुई है, जहां कैग की रिपोर्ट में कई विभागों में हजारों करोड़ के घोटाले उजागर हुए है। जनता की मेहनत के हजारों करोड़ घोटालों की भेट चढ़ गये, मंहगाई चरमोत्कर्ष पर है, अपराध में उत्तर प्रदेश अलग स्थान बनाएं हुए है। इन सारी घटनाओं पर ध्यान देने के बजाए समाज के कमजोर वर्ग की आवाज दबाना सरकार का मुख्य कार्य हो गया है।

The post कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने सहायक अध्यापक भर्ती में appeared first on Ad Event Media.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष/ विधायक श्री अजय कुमार लल्लू जी ने
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष/ विधायक श्री अजय कुमार लल्लू जी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री अजय कुमार लल्लू जी ने अपने शुभकामना सन्देश में कहा है कि आस्था, विश्वास और श्रद्धा से परिपूर्ण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व का मानव जीवन में युगों-युगों से विशेष महत्व रहा है। उन्होने प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते सामूहिक आयोजनों से बचें और नियमों का पालन करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनायें।

श्री अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि श्रीकष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हमारे देश व प्रदेशवासियों के जीवन में उत्साह, नई ऊर्जा का संचार करे।

The post उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष/ विधायक श्री अजय कुमार लल्लू जी ने appeared first on Ad Event Media.

भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तक नहीं दे पा रही है- डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय
किसानों को उनकी उपज का 72 घण्टे के अन्दर भुगतान किये जाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय ने पूरी तरह झूठा और हास्यास्पद करार देते हुए कहा है कि यह बयान प्रदेश के किसानों के साथ एक और छलावा है।

डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय ने कहा कि योगी सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा निर्दयतापूर्वक बागपत में रात्रि में किसानों पर उत्पीड़नात्मक कार्यवाही की गयी और बर्बर लाठीचार्ज कर किसानों को भगाकर आन्दोलन को समाप्त कराया गया। जिसमें तमाम किसान गंभीर रूप से घायल हुए। यही आदेश योगी सरकार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस कप्तानों को दिया था। गाजीपुर बार्डर पर भी किसानों के आन्दोलन केा समाप्त कराने की पूरी तैयारी थी किन्तु तमाम किसान नेताओं के संघर्ष, साहस और प्रबल विरोध के बाद यह संभव नहीं हो सका और आदरणीय श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी और प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने भी तत्काल किसानों के समर्थन में आवाज उठायी और योगी सरकार को अपने कदम पीछे खींचने के लिए मजबूर होना पड़ा।

प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली-गाजीपुर बार्डर पर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लागू किये गये तीन काले कृषि कानूनों को वापस लिये जाने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेकर विगत 70 दिनों से इस हाड़ कंपाने वाली ठण्ड में आन्दोलनरत अन्नदाता किसानों पर भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे दमन और उत्पीड़नात्मक कार्यवाही खुद ब खुद मुख्यमंत्री जी के किसानों के प्रति उदासीन और किसान विरोधी रवैये को उजागर करता है।

उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में 14 दिनों के अन्दर गन्ना किसानों के बकाये भुगतान और भुगतान न होने की स्थिति में बकाये पर ब्याज सहित भुगतान करने का वादा किया था किन्तु योगी सरकार के चार वर्ष बीत रहे हैं और गन्ना किसानों का अभी तक बकाया भुगतान नहीं हो पाया है। आर्थिक तंगी के चलते किसानों को आत्महत्या तक करनी पड़ी है। बुन्देलखण्ड के दर्जनों किसानों ने भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आत्महत्या कर ली है।

प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तक नहीं दे पा रही है। उन्होने कहा कि धान खरीद मंे प्रदेश में व्यापक धांधली की शिकायतें लगातार आती रही हैं। धान क्रय केन्द्र समुचित मात्रा में न खुलने से जहां किसान परेशान रहे वहीं किसानों को घटतौली, क्रय केन्द्रों पर व्याप्त धांधली, सत्ताधारी दल के बिचैलियों का धान क्रय केन्द्रों पर अराजकता सहित तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ा और अपनी उपज को सेठ-साहूकारों के हाथों औने-पौने दामों में बेंचने को विवश होना पड़ा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी का बयान पूरी तरह खोखला और किसानों के साथ एक और छलावा है।

The post भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तक नहीं दे पा रही है- डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय appeared first on Ad Event Media.