अगर आप मात्र 210 रुपए बचाकर ले सकते हैं 60 हजार पेंशन का फायदा Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/अगर-आप-मात्र-210-रुपए-बचाकर-ले/ Know the world Tue, 12 Oct 2021 06:19:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png अगर आप मात्र 210 रुपए बचाकर ले सकते हैं 60 हजार पेंशन का फायदा Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/अगर-आप-मात्र-210-रुपए-बचाकर-ले/ 32 32 अगर आप मात्र 210 रुपए बचाकर ले सकते हैं 60 हजार पेंशन का फायदा,पढ़े पूरी खबर  https://adeventmedia.com/%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%aa-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-210-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%87/ Tue, 12 Oct 2021 06:19:15 +0000 https://adeventmedia.com/?p=45836 अगर आप मात्र 210 रुपए महीना बचाते हैं तो 60 साल के बाद Pension पाने के हकदार बन सकते हैं। इसके लिए आपको Atal Pension Yojana में रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा। लॉन्‍च के बाद से ही यह Pension Yojana काफी लोकप्रिय हो रही है। पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने कहा है कि सितंबर

The post अगर आप मात्र 210 रुपए बचाकर ले सकते हैं 60 हजार पेंशन का फायदा,पढ़े पूरी खबर  appeared first on Ad Event Media.

]]>
अगर आप मात्र 210 रुपए महीना बचाते हैं तो 60 साल के बाद Pension पाने के हकदार बन सकते हैं। इसके लिए आपको Atal Pension Yojana में रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा। लॉन्‍च के बाद से ही यह Pension Yojana काफी लोकप्रिय हो रही है। पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने कहा है कि सितंबर 2021 के अंत तक विभिन्न पेंशन योजनाओं के ग्राहकों की संख्या 24 प्रतिशत बढ़कर 4.63 करोड़ हो गई। पेंशन नियामक ने एक बयान में कहा कि 1 साल पहले इसी महीने में पीएफआरडीए द्वारा विनियमित पेंशन योजनाओं में ग्राहकों की कुल संख्या 3.74 करोड़ थी।

Atal Pension Yojana को केंद्र सरकार ने 2015 में शुरू किया था। इसमें असंगठित क्षेत्रों में काम करने वालों को पेंशन योजना का फायदा मिल रहा है । इसमें 18 से 40 साल के लोगों को शामिल किया जाता है। योजना का फायदा लेने के लिए भारतीय नागरिक होना, बैंक या पोस्ट आफिस में खाता होना, Aadhaar card और मोबाइल कनेक्‍शन जरूरी है।

प्रीमियम का कैलकुलेशन

APY में पेंशन 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये महीना तक पेंशन मिलती है। अगर आप हर महीने 210 रुपये प्रीमियम जमा करते हैं तो इस रकम पर 5000 रुपये पेंशन मिलेगी। जबकि 42 रुपये महीना जमा करते हैं तो 60 साल बाद 1000 रुपये पेंशन मिलेगी। 84 रुपये महीना जमा करते हैं तो 60 साल बाद 3000 रुपये पेंशन के हकदार होंगे।

PFRDA के मुताबिक 30 सितंबर तक की स्थिति के अनुसार अधिकरण द्वारा विनियमित विभिन्न पेंशन योजनाओं में प्रबंधन अधीन संपत्ति (एयूएम) 34.84 प्रतिशत बढ़कर 6,67,379 करोड़ रुपये हो गई, जो सितंबर 2020 के अंत में 4,94,930 करोड़ रुपये थी।

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई)

पीएफआरडीए दो पेंशन योजनाओं – राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) का संचालन करता है। PFRDA के आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर, 2021 तक एपीवाई के तहत ग्राहकों की कुल संख्या 32.13 प्रतिशत बढ़कर 312.94 लाख हो गई।

The post अगर आप मात्र 210 रुपए बचाकर ले सकते हैं 60 हजार पेंशन का फायदा,पढ़े पूरी खबर  appeared first on Ad Event Media.

]]>