अखिलेश यादव और जया बच्चन उत्‍तराखंड में करेंगे प्रचार Archives - Ad Event Media

सपा विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की,अखिलेश यादव और जया बच्चन उत्‍तराखंड में करेंगे प्रचार
समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व सांसद जया बच्चन समेत 15 सपा नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें चार राष्ट्रीय व शेष 11 प्रदेश स्तरीय नेता शामिल है। ये सभी उत्तराखंड में सपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

समाजवादी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को भेजी गई सूची में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, सांसद जया बच्चन, व राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी व प्रभारी उत्तराखंड राजेंद्र चौधरी को सपा के राष्ट्रीय स्तर के स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष डा सत्यनारायण सचान, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा बड़थ्वाल, सुरेश परिहार व हुसैन अहमद, प्रमुख महासचिव, सपा उत्तराखंड सोएब अहमद, सपा नेता कुलदीप भुल्लर, ताजेंद्र सिंह विर्क, डा राकेश पाठक, अनिल कुमार, एसके राय व सुभाष पंवार को पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया गया है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान ने बताया कि जल्द ही सपा के सभी स्टार प्रचारक पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने उतर जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी चुनाव क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं। इस बार सपा बदली रणनीति के साथ चुनाव में है।

उक्रांद ने पांच प्रत्याशियों की चौथी सूची की जारी

उत्तराखंड क्रांति दल ने मंगलवार को प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की। इसमें पांच प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इस तरह उक्रांद अब तक 46 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। मंगलवार को देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय में सूची जारी करते हुए उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि कोटद्वार सीट पर हिंदू एकता आंदोलन पार्टी और उक्रांद मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उक्रांद ने हिंदू एकता आंदोलन पार्टी के कैप्टन मुकेश रावत को अपना प्रत्याशी बनाया है। गंगोलीहाट सीट से हरिप्रसाद लोहिया, हल्द्वानी सीट से रवि वाल्मीकि, रानीपुर हरिद्वार सीट से प्रवीण कुमार सैनी व थराली सीट से कस्वी लाल शाह को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। उक्रांद अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड एवं उत्तराखंडियत को बचाने के लिए संघर्ष करने वाले दलों के साथ मिलकर दिल्ली से शासित दलों के खिलाफ लड़ाई की जा रही है।

उक्रांद प्रवक्ता विजय बौड़ाई ने कहा कि दल की बुधवार को एक और सूची जारी हो सकती है। विभिन्न दलों के साथ सीटों पर तालमेल के लिए बातचीत जारी है ताकि सभी शेष सीटों पर मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा जा सके।

The post सपा विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की,अखिलेश यादव और जया बच्चन उत्‍तराखंड में करेंगे प्रचार appeared first on Ad Event Media.