Life Style

रमजान के लिए ढूंढ रही हैं कुछ स्टाइलिश और ट्रेडिशनल? यहां से लें आइडिया

रमजान में नए-नए कपड़े पहनने का भी काफी महत्व है। इस त्योहारी सीजन में फैशन स्टेटमेंट बनाने और स्टाइलिश दिखने के लिए आपने भी अब तक तो अपनी तलाश शुरू कर ही दी होगी। तो यहां से लें आइडिया।

रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। घरों में इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। खान-पीने और परिवार के साथ समय बिताने के साथ इस त्योहार में नए-नए कपड़े पहनने का भी काफी महत्व है। इस त्योहारी सीजन में फैशन स्टेटमेंट बनाने और स्टाइलिश दिखने के लिए आपने भी अब तक तो अपनी तलाश शुरू कर ही दी होगी। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ सेलेब्रिटी इंस्पायर्ड लुक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप ईद के लिए अपना आउटफिट तैयार कर सकती हैं।

सारा अली खान

सारा अली खान जो अपने ट्रेडिशनल आउटफिट कलेक्शन के लिए जानी जाती हैं, उनका ये सफेद शरारा पैंट और स्टाइलिश ब्लाउज काफी खूबसूरत दिख रहा है। हालांकि, आप चाहें तो इसे एक शॉर्ट कुर्ते के साथ भी पहन सकती है। साथ में एक फुल स्लीव जैकेट भी है, जिसे अपने सुविधा के मुताबिक पहना जा सकता है।

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी अपने रॉयल अंदाज और क्लासी च्वॉइस के लिए मशहूर हैं। उनका ये लाल अनारकली सूट रमजान के मौके के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इस आउटफिट को एक चोकर सेट और झुमके के साथ स्टाइल किया गया है। 

आलिया भट्ट

फैशनिस्टा आलिया भट्ट का ये नीला वेल्वेट कुर्ता रमजान के लिए एक क्लासी वाइब देगा। वेल्वेट एक सदाबहार फैब्रिक है, जिसे आप सालों बाद भी उतने ही शान के साथ पहन सकती हैं।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी का ये शरारा स्टाइल पैंट और ब्लाउज काफी ग्लैमरस लुक दे रहा है। लेकिन साथ में इसके साथ स्टाइलिश कोटी भी दी गई है, जिसे आप अपने हिसाब से कैरी कर सकती हैं। 

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी आज भी अपने से कम उम्र की हसीनाओं को टक्कर देती देखी जाती हैं। उनका यह लूज क्रॉप टॉप घेरदार स्कर्ट एक कम्फर्टेबल और स्टाइलिश आउटफिट है।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services