SportsUttar Pradesh

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2274 नये मामले

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने कहा आज लोकभवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,60,232 सैम्पल की जांच की गयी।

प्रदेश में अब तक कुल 1,82,92,131 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2274 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 2032 लोग कोविड-19 के संक्रमण से पूर्ण डिस्चार्ज हुए है। प्रदेश में 23,928 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

होम आइसोलेशन में 10,971 लोग हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2327 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त बाकी मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 4,99,507 लोग कोविड-19 से ठीक होकर पूर्ण उपचारित हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 रिकवरी रेट 94.06 प्रतिशत हो गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,62,595 क्षेत्रों में 4,63,427 टीम दिवस के माध्यम से 2,92,91,538 घरों के 14,33,18,033 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि 23 नवम्बर तक प्रदेंश में पाॅजिटिविटी रेट 1.6 है। प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 552 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक कुल 2,22,051 लोग चिकित्सीय परामर्श ले चुके है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22 नवम्बर को सरकारी अस्पतालों में 5874 बच्चों का जन्म हुआ, जिसमें 5693 नाॅर्मल डिलीवरी तथा 181 सिजेरियन डिलीवरी हुयी है। उन्होंने कहा कि विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं तथा बीमार व्यक्तियों को संक्रमण से दूर रखकर कोविड-19 के संक्रमण से बचा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
Event Services