Religious

Happy Holika Dahan 2023 Wishes: दोस्तों को भेजें छोटी होली और होलिका दहन के यह खास शुभकामना संदेश

नई दिल्ली, Happy Holika Dahan 2023 Wishes: हिन्दू धर्म में होलिका दहन पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पर्व को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। इस पर्व को देशभर में बुराई पर हुई अच्छाई की जीत के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बता दें कि देश के कुछ हिस्सों में होलिका दहन का आयोजन आज यानि 06 मार्च और कुछ हिस्सों में 07 मार्च 2023, मंगलवार (Holika Dahan 2023 Date) के दिन किया जाएगा। ऐसे में अपने दोस्तों और रिश्कोतेदारों को होलिका दहन की यह खास शुभकामना संदेश जरूर भेजें।

दोस्तों को भेजें छोटी होली और होलिका दहन के यह खास शुभकामना संदेश (Happy Holika Dahan and Choti Holi 2023 Wishes in Hindi)

1. अच्‍छाई की जीत हुई है

हार गई आज बुराई है,

देखो होलिका दहन की

शुभ घड़ी आज आयी है।।

Happy Holika Dahan 2023!!

2. साल भर के बाद हमारे दुखो को जलाने आई है

देखो होलिका दहन की शुभ घड़ी आज आई है

होलिका दहन की ढेरों शुभकामनाएं ।।

Wish You Happy Holika Dahan 2023!!

3. आपके जीवन के सारे कष्ट होलिका दहन

में जलकर राख हो जाए और आपके जीवन

में खुशियाँ ही खुशियां हो।।

होलिका दहन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं !!

4. होलिका दहन और छोटी होली की

आपको और आपके परिवार को

बहुत-बहुत शुभकामनाएं।।।

Happy Choti Holi 2023!!

5. इस होली में जला डालो

अपना घमंड, नकारात्मकता और जलन

और करो नया आगाज़, सब मिलकर आज।।।

Happy Holika Dahan 2023!!

6. रंगों की बौछार आपके और आपके परिवार के लिए ढेर सारी खुशियां, स्वास्थ्य और धन लेकर आए।

आपको और आपके परिवार को छोटी होली की बहुत-बहुत बधाई !

Wish You All Happy Choti Holi 2023!!

7. यह पर्व आपके जीवन से सभी नकारात्मकता, क्रूरता को दूर करे और सकारात्मकता और जीवन की बेहतर समझ लाए।

Happy Choti Holi and Holika Dahan 2023

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services